Transfer News : पुलिस महकमे में फेरबदल, SP ने आदेश किया जारी, देखें लिस्ट
October 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Transfer News : आचार संहिता से पहले महासमुंद जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। SP धर्मेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया है। जिसमें 6 उपनिरीक्षक (SI), 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), और 1 प्रधान आरक्षक (Head Constable) सभी को तत्काल पदस्थापना के आदेश दिए गए हैं।
जारी आदेश अनुसार, उप निरीक्षक विनोद कुमार कश्यप को रक्षित केन्द्र महासमुंद से बुंदेली चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक मानसिंह को रक्षित केन्द्र महासमुंद से सिरपुर चौकी प्रभारी, उनि असरार अली थाना सरायपाली से थाना महासमुंद, उनि सिद्धार्थ मिश्रा को रक्षित केन्द्र महासमुंद को थाना सरायपाली, उनि रविन्द्र कुमार ध्रुव रक्षित केन्द्र महासमुंद से थाना पिथौरा, उनि बालमुकुंद साहू को थाना पिथौरा से रक्षित केन्द्र महासमुंद स्थानांतरित किया गया है।
वहीं सउनि सुशील शर्मा थाना खल्लारी से थाना तेन्दूकोना, सउनि शिव कुमार प्रसाद थाना कोमाखान से थाना महासमुंद, सउनि कार्तिक राम रात्रे को रक्षित केन्द्र ‘महासमुंद से थाना कोमाखान, सउनि पंकज बाघ को रक्षित केन्द्र महासमुंद से थाना खल्लारी, प्रधान .आरक्षक भागवत प्रसाद मिरी को थाना तुमगांव से थाना महासमुंद स्थानांतरण संशोधन उपरांत थाना पटेवा किया गया है।
RELATED POSTS
View all