खराब सड़क, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्या है परेशान, QR CODE स्कैन कर दर्ज करवा शिकायतें, जल्द किया जाएगा समाधान
September 18, 2024 | by Nitesh Sharma

अंबिकापुर। सीतापुर विधानसभा के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने जनता के लिए अच्छी पहल शुरू की है। जहां विधायक राम कुमार ने जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए QR CODE लॉन्च किया है। जनता इस क्यू आर कोड को स्कैन कर अपनी पांच प्रमुख समस्याओं को सीधे विधायकज और अधिकारियों तक पहुंचा सकेगी।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र की जनता QR CODE स्कैन कर PDS संचालन, हैंडपंप मरम्मत, खराब सड़कों की स्थिति, बंद स्ट्रीट लाइट और शौचालय की सफाई से संबंधित समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं। विधायक टोप्पो ने आश्वासन दिया कि QR CODE से दर्ज की गई शिकायतों का जल्द ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, “लोग छोटी-छोटी समस्याओं से बहुत परेशान होते हैं, और स्कैनिंग के माध्यम से हम तक उनकी समस्याएं सीधे और तेज़ी से पहुंचेंगी, जिससे उनका निवारण जल्द से जल्द संभव हो सकेगा।”
इस पहल को जनता के बीच उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, और उम्मीद की जा रही है कि इससे स्थानीय प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार आएगा।
RELATED POSTS
View all