छत्तीसगढ़ के लॉ एंड ऑर्डर पर टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल, कहा – पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब
October 15, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी से लेकर गांव तक अपराध को रोकने में सरकार की नाकामी पर विपक्ष हमलावर है। सूरजपुर में हुए डबल मर्डर और अन्य जिलों में बढ़ते रेप, मर्डर जैसे वारदातों को लेकर लगातार पुलिस और राज्य सरकार पर सवाल उठ रहे है। बीते दिनों पीसीसी चीफ ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर न्याय यात्रा भी निकाली थी। अब पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। अंबिकापुर में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। दशहरा के दिन की घटना है, अब भी वो अस्पताल में है। दूसरी गंभीर घटना सूरजपुर में हुई, दो लोगों की हत्या हो गई। तलवार से जघन्य हमला कर हत्या कर दी गई।
RELATED POSTS
View all