Live Khabar 24x7

Twitter New CEO : ट्विटर की नई सीईओ बनी लिंडा याकारिनो, एलन मस्क ने किया ऐलान, जल्द संभालेगी कमान

May 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Twitter New CEO : ट्विटर (Twitter) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। जिसके बाद उन्होंने लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) को सीईओ पद दे दिया है, इस बात को उन्होंने आधिकारिक तौर पर भी ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा है, लिंडा अगले कुछ हफ़्तों में ट्विटर के सीईओ पद को संभाल लेगी।

जानकारी के अनुसार, लिंडा मुख रूप से बिजनेस ऑपरेशन पर ध्यान देंगी। वहीं मस्क प्रदत डिजाइन और नई तकनीक पर ज्यादा फोकस करेंगे। ट्वीट करते हुए मस्क ने लिखा, “मैं ट्विटर के नए सीईओ के तौर पर लिंडा याकारिनो का स्वागत कर उत्साहित हूं। वह मुख्य तौर पर बिजनेस ऑपरेशन्स पर फोकस करेंगी जबकि मैं प्रोडक्ट डिजाइन और नई तकनीक पर फोक करूंगा। इस प्लेटफॉर्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार रहेगा। ”

साल 2022 के अक्टूबर में मस्क ने काफी डील्स डिस्कशन के बाद 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया था। जिसके बाद कंपनी में मस्क की हुई एंट्री और सीईओ पराग अग्रवाल हुए आउट। रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने ट्विटर के सीईओ के तौर पर पदभार संभालने के बाद दिसंबर में कहा था कि जैसे ही कोई नया शख्‍स मिल जाता है, वह सीईओ का पद जल्‍द छोड़ देंगे। वे इसके बाद ट्विटर की सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम चलाएंगे।

फरवरी में Shiba Inu था CEO

साल 2022 के फरवरी में मस्क ने अपने पालतू कुत्ते फ्लोकी को ट्विटर का CEO बना दिया था। यह एक शीबा इनु नस्ल का कुत्ता है। उन्होंने 15 फरवरी को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपने Shiba Inu डॉग की फोटो पोस्ट की थी। उनका कुत्ता सीईओ की चेयर पर बैठा दिखाया गया था। उसने एक ब्लैक कलर का स्वेटर पहना रखा था, जिस पर सीईओ लिखा हुआ था और सामने वाली टेबल पर ट्विटर सीईओ से जुड़ा डॉक्यूमेंट रखा था, जिस पर पंजे के प्रिंट्स भी दिख रहे थे। मस्क ने ट्वीट कर लिखा था कि यह दूसरे लोगों से अच्छा है।

RELATED POSTS

View all

view all