Live Khabar 24x7

रायपुर में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, घर में पसरा मातम

October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, दो सगे भाई आज शीतला तालाब में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों गहराई का अंदाजा नहीं होने के चलते डूब गए। लोगों के बचाने की कोशिश नाकाम रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाई शीतला तालाब में नहाने पहुंचे थे। तभी इस दौरान 13 साल के रचित दुबे और 11 साल के हर्षित दुबे तालाब में डूब गए, और दोनों मासूमों की जान चले गई। सुचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

RELATED POSTS

View all

view all