उद्धव ठाकरे अस्पताल में हुए एडमिट, सामने आई ये बड़ी वजह, जानें अब कैसी है हालत?
October 14, 2024 | by Nitesh Sharma
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हस्पताल में भर्ती कराया गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत आज सुबह बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक, उन्हें बेचैनी हो रही थी।इसके बाद डॉक्टरों ने उनके हार्ट की जांच के बाद एंजियोप्लास्टी का फैसला किया। उनके हार्ट में ब्लॉकेज की शिकायत मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने आज ही एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक, आज ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
Read More : Mumbai Murder Case : अबतक का सबसे क्रूर हत्याकांड, लिव इन पार्टनर ने किया मानवता को शर्मसार, जानकर कांप उठेगी रूह
रिपोर्ट्स के अनुसार 12 अक्टूबर को दशहरे की रैली के बाद से ही उद्धव ठाकरे असहज महसूस कर रहे थे। उस रैली में उद्धव ठाकरे ने राज्य की महायुति सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था। बता दें कि 2016 में भी उद्धव ठाकरे को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तब उनके एंजियोग्राफी टेस्ट हुए थे। यही नहीं इससे पहले भी दो बार उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी जुलाई और नवंबर 2012 में हो चुकी है। तब उनके हार्ट की तीन आर्टरिज ब्लॉक थीं। इसी के चलते उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। करीबी सूत्रों के अनुसार उनका हार्ट करीब 60 फीसदी तक ब्लॉक था।
RELATED POSTS
View all
