Live Khabar 24x7

Under 1 Lakh Bike 2024 : 1 लाख रुपए से कम में मिलने वाली 5 धांसू बाइक्स, मिलेगा गजब का माइलेज और दमदार पॉवर, चेक करें पूरी लिस्ट

May 19, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Under 1 Lakh Bike 2024 : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आज बाइक निर्माता कई तरह के बाइक्स को पेश कर रही है। बाजार में हर सेगमेंट की बाइक्स में कॉम्पिटिशन बढ़ते जा रहा है। फिर चाहे बात वो कम्यूटर की हो या नैकेड स्पोर्ट्स की। साल 2024 में एक लाख के अंदर ऐसी बाइक, जिसमें आपको तगड़े फीचर्स, मॉडर्न लुक और सबसे महत्वपूर्ण बढ़िया माइलेज मिले वो बहुत कम है।

इसलिए इस बजट बाइक डेडिकेटेड आर्टिकल में आपको लिस्ट बताएँगे। जिससे आपको भारतीय बाजार में 1 लाख रुपए के अंदर मिलने बाइक की पूरी डिटेल्स मिल सके।

Read More : Royal Enfield की EV Bike मचाएगी तबाही, लॉन्च को लेकर कंपनी सीईओ ने दी बड़ी जानकारी

Under 1 Lakh Bike 2024 : हीरो स्प्लेंडर प्लस

इस लिस्ट में सबसे पहले आती है हीरो स्प्लेंडर प्लस। जो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 75,141 रुपये है। भारत में ये बाइक 3 वेरिएंट और 6 कलर में उपलब्ध है। इसमें एक 97.2 cc bs6-2.0 इंजन लगा है। जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस का वजन 112 किलोग्राम है और इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

होंडा एक्टिवा 6G

Under 1 Lakh Bike 2024 : होंडा एक्टिवा 6G स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 76,234 रुपये है। यह 5 वेरिएंट और 8 कलर में उपलब्ध है। इसमें एक 109.51cc बीएस6-2.0 इंजन है, जो 7.84 पीएस की पावर और 8.90 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ड्रम और रियर ड्रम ब्रेक हैं। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

सुजुकी एक्सेस 125

सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 79,899 रुपये है। यह भारत में 4 वेरिएंट और 15 कलर में उपलब्ध है। एक्सेस 125 में एक 124 cc bs6-2.0 इंजन मिलता है, जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। सुजुकी एक्सेस 125 का वजन 103 किलोग्राम है और इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

होंडा एसपी 125

Under 1 Lakh Bike 2024 : होंडा एसपी 125 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 86,017 रुपये है। यह 3 वेरिएंट और 7 कलर में उपलब्ध है। एसपी 125 में 123.94cc बीएस6-2.0 इंजन मिलता है, जो 10.87 पीएस की पावर और 10.9 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। होंडा एसपी 125 का वजन 116 किलोग्राम है और इसमें 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

होंडा शाइन 125

Under 1 Lakh Bike 2024 : होंडा शाइन की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 79,800 रुपये है। यह 2 वेरिएंट और 5 कलर में उपलब्ध है। शाइन में 123.94 ccbs6-2.0 इंजन मिलता है, जो 10.74 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

RELATED POSTS

View all

view all