केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कांकेर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, लोरमी, भिलाई और चंदखुरी में गरजेंगे जेपी नड्डा
April 22, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम समेत अधिकारी मौजूद रहे।
Read More : Amit Shah CG Visit : कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रायपुर में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ करेंगे बैठक, 22 को कांकेर में जनसभा को करेंगे संबोधित
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा सुबह 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे मुंगेली के लोरमी के लिए रवाना हो जाएंगे। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में भी सभा होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
RELATED POSTS
View all