Live Khabar 24x7

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे NCB दफ्तर का शुभारंभ, CM साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप रहेंगे मौजूद

August 25, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज अंतिम दिन हैं। आज शाम वे दिल्ली लौट जाएंगे। इससे पहले वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे नवा रायपुर में नवनिर्मित NCB ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:30 बजे सहकारिता विभाग की बैठक लेंगे। बैठक में सीएम विष्णु देव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहेंगे।

शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की एक बड़ी बैठक ली। इस बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED POSTS

View all

view all