Live Khabar 24x7

इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, 150 किसानों ने कराया मुंडन

October 14, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में इथेनॉल की फैक्टरी को लेकर किसानों में आक्रोश है। यहां बड़ी संख्या में किसान इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में उतर आए है। पथर्रा में इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में 22 दिनों से धरने पर बैठे हैं। किसानों का आरोप है कि बावजूद प्रशासन ने मामले में किसी प्रकार की पहल नहीं की है। जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ गया। त्यौहारी महीने में भी किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब 150 की संख्या में किसानों ने मुंडन करा कर विरोध प्रदर्शन किया है।

RELATED POSTS

View all

view all