Update : मुठभेड़ में ढेर एक डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सलियों के शव बरामद, इलाके में सर्चिंग जारी
March 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
Update : बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थानाक्षेत्र के चिपुरभट्टी के इलाके में तालपेरु नदी के किनारे मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों को मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ में डिप्टी कमांडर समेत 6 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया गया है। कोबरा 210, 205, CRPF व DRG के जवानों की संयुक्त टीम निकली है एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, कोबरा 210, 205, CRPF व DRG के जवानों की संयुक्त टीम निकली है एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थी ,इस दौरान तालपेरु नदी के बाद नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें महिला नक्सली समेत 6 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। सभी जवान सुरक्षित है। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार कर लिये गए बरामद।
RELATED POSTS
View all