Update : BJP प्रवक्ता के फार्महाउस में मर्डर, पत्नी से छेड़छाड़ करने पर चौकीदार ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
July 26, 2024 | by Nitesh Sharma
बालोद, Update : जिले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्महाउस में हत्या मामले में बड़ा अपडेट है। जहां पुलिस ने हत्या के आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्यारा कोई और नहीं बल्कि फार्महाउस का चौकीदार ही निकला। चौकीदार ने ही संजय ठाकुर के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल मृतक संजय ठाकुर आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ कर रहा था, जिससे आरोपी भुनेश्वर ठाकुर आक्रोश में आकर संजय की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी 50 वर्षीय भुनेश्वर पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
बता दें कि कोटेरा से खरखरा मार्ग पर स्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्महाउस में 50 वर्षीय संजय ठाकुर की लाश मिली।जहां धारदार हथियार से बुजर्ग पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई थी।
RELATED POSTS
View all