Live Khabar 24x7

Update : कवर्धा हादसे को लेकर PM मोदी ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

May 20, 2024 | by Nitesh Sharma

kaberdham accident

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Update : कवर्धा में हुए भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

Read More : Gold-Silver Price Update : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

बता दें कि आज दोपहर को कवर्धा जिले में आज सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 14 महिलाएं शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

RELATED POSTS

View all

view all