Update : अब तक चमोली में हुए हादसे में 16 लोगों की मौत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला था करंट, CM ने परिजनों के लिए किया सहायता राशि का ऐलान
July 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
चमोली। Update : उत्तराखंड के चमोली में हुएदेसे में मृतकों आंकड़ा बाद गया हैं। ट्रांसफार्मर फटने से मरने वालों की संख्या अब 16 हो गई हैं। वहीं अभी कई कई लोगों की हालत गंभीर बताई जताई जा रही हैं। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। पहले इस हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। लेकिन लेटेस्ट अपडेट के अनुसार मृतकों का आकड़ा 16 तक पहुँच गया हैं।
अधिकारीयों ने बताया कि अलकनंदा नदी के पास ट्रांसफर फट गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। घायलों को एयरलिफ्ट कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स, ऋषिकेश हेलीकाप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।
चमोली हादसे में मृतकों की सूची
- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
- होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 55
- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
- सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33
- रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष
- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी
- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
- मनोज कुमार निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी
- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, उम्र- 33
- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष
- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष
RELATED POSTS
View all