Live Khabar 24x7

Update : IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद, 2 की हालत गंभीर…

October 19, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking
CG Breaking
CG Breaking

नारायणपुर। Update : अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में ब्लास्ट होने से आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए, वहीं दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों का फिलहाल इलाज जारी हैं।

जानकारी के अनुसार, आईईडी ब्लास्ट से आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान महाराष्ट्र के रहने वाले अमर पनवार और आंध्रप्रदेश के रहने वाले के. राजेश शहीद हुए हैं. शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को दोनों घायल जवानों के साथ हैलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान से लौट रही थी। यह जानकारी नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने दी।

RELATED POSTS

View all

view all