UPSC CSE Result 2022 : यूपीएससी सिविल सर्विसेज के नतीजे हुए घोषित, इस लिंक से कर सकेंगे चेक, देखें टॉपर लिस्ट
May 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। UPSC CSE Result 2022: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज (CSE) 2022 के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए है। इस बार रिलज्ट में टॉप 4 पर लड़कियों का कब्जा है। वहीं रिपलत के साथ टॉपर्स सूची भी जारी की गई है। इस बार की सविलि सेवा परिक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है।
यहां से चेक करें रिजल्ट
IAS की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन
इस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार को चयनित किया गया हैं। इनमें से 345 उम्मीदवार अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल हैं।
आईएएस के लिए शॉर्टलिस्ट
आईएएस पद पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है।
ये बने हैं टॉपर्स
5809986 इशिता किशोर
1506175 गरिमा लोहिया
1019872 उमा हरति एन
0858695 स्मृति मिश्रा
0906457 मयूर हजारिका
2409491 गहना नव्या जेम्स
1802522 वसीम अहमद भट
0853004 अनिरुद्ध यादव
3517201 कनिका गोयल
0205139 राहुल श्रीवास्तव
RELATED POSTS
View all