Live Khabar 24x7

काम की खबर : राजधानी में मेगा शटडाउन के चलते 10 लाख लोग होंगे प्रभावित, आज शाम और कल सुबह नहीं होगी पानी का सप्लाई

October 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। काम की खबर : रायपुर नगर निगम ने लोगों को त्यौहार के वक्त पानी की किल्ल्त से बचाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। फिल्टर प्लांट स्थित 150 एमएलडी प्लांट के इंटकवेल में 1400 एमएम व्यास की रा वाटर एमएस में पाइपलाइन में आए लीकेज की मरम्मत की जाएगी। यह मरम्मत के कार्य में पूरा दिन लगेगा।सप्लाई की में लाइन में लीकेज की समस्या को ठीक करने के चलते 30 अक्टूबर को मेगा शटडाउन लिया जा रहा है।

इस दौरान शहर की 30 टंकियों से पानी की सप्लाई 30 अक्टूबर की शाम और 31 की सुबह नहीं की जाएगी। वहीं 12 घंटे के इस मरम्मत कार्य के बाद शाम को पहले की भांति पानी की सप्लाई करने का दावा किया जा रहा है। इसकी वजह से शहर की तकरीबन 10 लाख आबादी प्रभावित होगी। वहीं इस मेगा शटडाउन के रहते ही बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इन क्षेत्र के लोग होंगे प्रभावित

भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया एवं देवेन्द्र नगर नया ओवर हेड टैंक जुड़े क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को शाम पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी।

जानें वजह

दीपावली के दौरान शहर में पेयजल की खपत बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पिछले कई दिनों से हुए फिल्टर प्लांट के लीकेज को सुधारने के लिए शट डाउन लेने का निर्णय लिया गया है, ताकि दीपावली सहित त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना शहर के लोगों को न करना पड़े।

RELATED POSTS

View all

view all