Live Khabar 24x7

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation : सुरंग में 17 दिन से फंसे मजदूर सुरक्षित बाहर आए, टनल साइट से पहली एंबुलेंस निकली, CM ने की मुलाकात, देखें वीडियो

November 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

देहरादून : Uttarkashi Tunnel Rescue Operation : उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू हो गया है. पहले दो मजदूरों को सुरंग से निकाला गया. इसके बाद बारी-बारी से सभी को सुरंग से निकालने की प्रक्रिया जारी है. एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम दोपहर बाद सुरंग के अंदर पहुंची और मजदूरों को बाहर निकालकर लाई. सुरंग से बाहर आते ही एंबुलेंस के जरिए सभी श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.

उत्तरकाशी जिले में हुए इस सुरंग हादसे में फंसे सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड के रहने वाले थे। 41 में से 15 मजदूर झारखंड के रहने वाले थे, जबकि उत्तर प्रदेश के 7, बिहार के 5, ओडिशा के 5, पश्चिम बंगाल के 3, उत्तराखंड के 3, असम के 2 और हिमाच प्रदेश का एक मजदूर था। मजूदरों के बाहर निकलने पर उनके रिश्तेदार कपड़े और बैग लेकर पूरी तरह से तैयार थे। मजदूरों को रेस्क्यू कर उत्तराखंड के ही चिन्यालिसौर अस्पताल लेकर जाया गया है, जहां उनकी जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्क्यारा सुरंग के अंदर से बचाए गए श्रमिकों से मुलाकात की। वहीं बाहर आ रहे मजदूरों को उन्होंने फूल की माला भी पहनाई। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

मजदूरों के क्या नाम हैं?

विश्वजीत कुमार, झारखंड
सुबोध कुमार, झारखंड
अनिल बेदिया, झारखंड
श्राजेद्र बेदिया, झारखंड
सुकराम, झारखंड
टिकू सरदार, झारखंड
गुनोधर, झारखंड
रनजीत, झारखंड
रविन्द्र, झारखंड
समीर, झारखंड
महादेव, झारखंड
मुदतू मुर्म, झारखंड
चमरा उरॉव, झारखंड
विजय होरी, झारखंड
गणपति, झारखंड
अखिलेष कुमार, यूपी
अंकित, यूपी
राम मिलन, यूपी
सत्यदेव, यूपी
सन्तोष, यूपी
जय प्रकाश, यूपी
मंजीत, यूपी
धीरेन, ओडिशा
विशेषर नायक, ओडिशा
राजू नायक, ओडिशा
सपन मंडल, ओडिशा
भगवान बत्रा, ओडिशा
दीपक कुमार, बिहार
सबाह अहमद, बिहार
सोनु शाह, बिहार
वीरेन्द्र किसकू, बिहार
सुशील कुमार, बिहार
राम सुन्दर, उत्तराखंड
पुष्कर, उत्तराखंड
गब्बर सिंह नेगी, उत्तराखंड
मनिर तालुकदार, पश्चिम बंगाल
सेविक पखेरा, पश्चिम बंगाल
जयदेव परमानिक, पश्चिम बंगाल
संजय, असम
राम प्रसाद, असम
विशाल, हिमाचल प्रदेश

RELATED POSTS

View all

view all