Vastu Tips : घर में ना रखे पुरानी झाड़ू, जीवन पर पड़ता है बुरा असर, जानें क्या हैं इससे जुड़ी हुई बातें…
July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का अपना नेगेटिव और पॉजिटिव महत्त्व होता हैं। जिसका असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। इन्हीं चीजों में एक है झाड़ू। जिसे कई लोग अनदेखा कर देते हैं, लेकिन उससे जुड़ी वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आप दरिद्रता से बच सकते हैं। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़ी कुछ जरुरी बातें जिनका पालन करके आप परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
कहा जाता है कि झाड़ू अगर पुरानी हो जाए तो इसे घर में नहीं रखना चाहिए, वरना घर में नकारात्मकता आती है. इसे शनिवार या अमावस्या घर से हटा देना चाहिए। माना जाता है कि जब हम पुरानी झाड़ू को घर से हटाते हैं तो इसके साथ घर का दरिद्र भी दूर हो जाता है और इससे घर में सकारात्मकता आती है।
शनिवार और अमावस्या के अलावा आप ग्रहण के बाद और होलिका दहन के बाद भी झाड़ू को हटा सकते हैं। लेकिन एकादशी, गुरुवार या शुक्रवार के दिन पुरानी झाड़ू को न फेंकें। एकादशी और गुरुवार के दिन नारायण को समर्पित हैं और शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों में झाड़ू को हटाने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसके अलावा झाड़ू को कभी किसी पेड़ या नाले के पास नहीं फेंकना चाहिए और न ही इसे जलाना चाहिए। इसे उस स्थान पर फेंकना चाहिए जहां झाड़ू पर किसी का पैर न पड़े।
झाड़ू को खरीदने को लेकर भी वास्तु के कुछ नियम हैं। झाड़ू को हमेशा मंगलवार, शनिवार व अमावस्या के दिन खरीदना चाहिए और कृष्ण पक्ष में खरीदना शुभ माना गया है। घर में झाड़ू को रखने का स्थान ऐसा होना चाहिए, जहां सीधे तौर पर किसी की नजर न पड़े। जिस स्थान पर भी झाड़ू रखें वहां साफ सफाई का विशेष रूप से खयाल रखें।
नोट : यह खबर इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर प्रस्तुत की गईं हैं। Livekhabar24x7 इस खबर की पुष्टि नहीं करता और ना ही किसी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा देने का कार्य करता हैं। यह खबर सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत की गई हैं।
RELATED POSTS
View all