Live Khabar 24x7

Vastu Tips : घर में भूलकर भी न रखें ये पौधे, अपशगुन के होते हैं संकेत!

October 18, 2024 | by Nitesh Sharma

2

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Vastu Tips : हमारे दिनचर्या में में होनी वाली सभी छोटी-बड़ी घटनाओं का वास्तु पर असर पड़ता हैं। वहीं घर में रखें कई सामानों के कारण भी कई बार वास्तु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। जिन्हें घर पर लगाने से आर्थिक समृद्धि में कमी आ जाती है। साथ ही घर का वातावरण भी खराब हो जाता है। कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बलवती हो जाती है और आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। चाहिए ऐसे पौधों के बारें में विस्तार से जानते हैं।

किन पौधों को लगाने की है मनाही
घर में इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। इसलिए इसे घर के अंदर या सामने नहीं लगाना चाहिए। कपास का पौधा देखने में सुंदर लगता है लेकिन इस पौधे को कभी भी अपने घर में न लगाएं। कपास का पौधा घर में अशुभता लाता है। इससे धन, दु:ख, कष्ट की हानि होती है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कौन-सा पौधा रोकता है तरक्की का रास्ता
बोनसाई दिखने में सुंदर होते हैं। उनकी विशेष रूप से देखभाल करने की जरूरत होती है। लेकिन आपके घर में बोनसाई का पौधा होना बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। बोनसाई का पौधा तरक्की का रास्ता रोकता है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

किस पौधे को लगाने से आती है नेगेटिव एनर्जी
मेंहदी का बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहती है। साथ ही इसे हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। मेहंदी की खुशबू से माहौल महक उठता है, लेकिन घर में मेहंदी का पौधा लगाने से काफी नुकसान हो सकता है। मेंहदी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

Note : यह आर्टिकल इंटरनेट से मिली जानकारी पर आधारित हैं। Livekhabar24x7 इसकी पुष्टि नहीं करता हैं।

RELATED POSTS

View all

view all