Live Khabar 24x7

VIDEO : अर्शदीप के बाद नवदीप सैनी ने भी काउंटी क्रिकेट में मचाया धमाल, पहली ही बॉल पर उड़ा दी स्टम्प्स की गिल्लियां, फिर जमकर मनाया जश्न

June 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। VIDEO : इन दिनों भारत के दों तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और नवदीप सैनी काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। अर्शदीप के बाद सैनी ने भी अपनी छाप छोड़ी हैं। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 में डर्बीशायर के खिलाफ अपना डेब्यू किया और पहली ही गेंद पर वॉर्सेस्टरशायर के लिए अपना पहला विकेट हासिल कर लिया।

सैनी ने डर्बीशायर के सलामी बल्लेबाज हैरी केम को बोल्ड कर आउट किया। सैनी की इस गेंद में काफी गति भी थी और ये गेंद पड़ने के बाद काफी स्विंग भी कर गई। हैरी केम ने सोचा ये गेंद स्टंप्स से दूर जाएगी और इसीलिए उन्होंने गेंद को छोड़ दिया लेकिन गेंद काफी तेजी से अंदर आई और उनकी ऑफ स्टंप पर जा लगी।

Mary Millben – PM Modi : ग्रैमी विनर Mary Millben ने गया राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन, फिर PM Modi के छुए पैर, हैरान रह गए सभी, देखें VIDEO

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद वॉर्सेस्टरशायर की टीम 237 रनों पर ढेर हो गई और उनके कप्तान जेक लिब्बी (78) उनके लिए टॉप स्कोरर रहे। डर्बीशायर के लिए, अनुज दल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर 5 विकेट लिए।

इसके जवाब में डर्बीशायर की टीम ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं, जिसमें नवदीप सैनी और डिलन पेनिंगटन ने एक-एक विकेट लिया। 30 वर्षीय सैनी ने वॉर्सेस्टरशायर के साथ चार मैचों का करार किया है, लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर चुने जाने के बाद वो अपना ये करार छोटा कर सकते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all