Video : उफनते नहर में कूदी युवती, बचाने ट्रैफिक पुलिस के जवान ने भी लगाई छलांग, तेज बहाव में बही
October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

कोरबा। Video : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवती ने नहर में छलांग दी. ये नहर शहर के बीच से गुजरती है. जिसके बाद पास ही चौराहे पर मौजूद यातायात सिपाही और एक अन्य युवक ने भी नहर में छलांग लगा दी. लेकिन पानी के तेज बहाव में युवती बह गई. घटना कोतवाली थाना इलाके के सोनालिया चौक की है.
जनकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम एक युवती को नहर में छलांग लगाते देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे आवाज लगाकर रोकने की कोशिश की भी थी. इस दौरान पास ही में चौराहे पर तैनात यातायात सिपाही कृष्णा नंद और एक अन्य युवक गोलू पटेल उसे बचाने नहर में कूद पड़े. लेकिन नहर में तेज बहाव होने ke चलते युवती बह गई। इसके बाद कृष्णा नंद और गोलू पटेल किसी तरह से नहर के बाहर निकल आए।
पुलिस की टीम निगरानी कर रही. युवती को बचाने का प्रयास जारी है. मौके पर कोरबा एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं. बता दें कि अबतक युवती का कौन है और वह कहा है इसकी जनकारी पता नही चला है.
RELATED POSTS
View all