Live Khabar 24x7

Video : भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने किया प्रदर्शन, भारतवंशियों ने तिरंगा लहराकर दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें वीडियो…

July 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Video : खालिस्तान समर्थकों ने कल कनाडा के टोरंटो में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। तभी भारतवंशियों ने प्रदर्शनकारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतवंशियों ने तिरंगा लहराकर आतंकियों का विरोध किया।

इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक तरफ खालिस्तानी समर्थक भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने नारेबाजी कर रहे। वहीं दूसरी ओर, इनका मुकाबले करने के लिए अच्छी खासी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग राष्ट्रीय ध्वज के साथ एकजुट हुए। वह लगातार तिरंगा लहराकर आतंकियों का विरोध करते रहे।

RELATED POSTS

View all

view all