Poonam Pandey के मंदिर दर्शन का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने जमकर किया ट्रोल, बोले – ”अंडरटेकर की बहन”
February 22, 2024 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बीते दिनों एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी। बाद में सच्चाई बाहर आई तो लोगों का ग़ुस्सा जमकर फूटा। अब पैपराजी ने पूनम पांडे की नई वीडियो पोस्ट कर दी है। जिसमें एक्ट्रेस एथनिक लुक और हाथ में पूजा की थाली के साथ नजर आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस क्लिप पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये अंडरटेकर की बहन हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अब सच में इन्हें देखकर लगेगा कि ये भूत हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए इसे पुनर्जन्म करार दिया।
https://www.instagram.com/reel/C3pgsTXo8Ko/
कुछ दिनों पहले पूनम की मौत की खबर से पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। फैंस समेत बॉलीवड के कई सेलेब्स ने उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। इनमें कंगना रणौत और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी शामिल थे।
हालांकि, जब उनकी मौत की खबर झूठी निकली तो इंडस्ट्री के कई लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। टीवी क्वीन एकता कपूर समेत कई सितारों ने उन्हें इस पब्लिसिटी स्टंट के लिए कड़ी फटकार लगाई थी। इस मामले में उन पर कई लोगों ने केस दर्ज कराने की भी मांग की है।
RELATED POSTS
View all