Live Khabar 24x7

Video : विकास उपाध्याय लौटाना चाहते है टिकट? वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात

March 10, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय ही होंगे। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने वीडियो जारी कर उन अटकलों को विराम दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि विकास उपाध्याय चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।

दिल्ली से VIDEO जारी कर विकास उपाध्याय ने कहा है कि बीजेपी ने उनके बारे में गलत खबर फैलायी है, कि वो रायपुर से चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो रायपुर में पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा में जीत दर्ज करेंगे। विकास उपाध्याय के इस बयान के बाद कांग्रेस आलाकमान को टिकट वापसी खबरों का खंडन हो गया है। बता दें कि भाजपा ने रायपुर से दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस पार्टी से विकास उपाध्याय को टिकट मिला है।

दिल्ली से वीडियो जारी कर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी उनके बारे में गलत खबरें फैला रही है। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ रायपुर लोकसभा में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से सभी वर्गों के न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। न्याय की लड़ाई में हिस्सेदार बनाकर रायपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तीन बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का टिकट दिया है। ये उनके जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।

आगे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का सचिव और असम कांग्रेस पार्टी का इंचार्ज होने के नाते असम जाना है,असम कांग्रेस सीईसी बैठक की बैठक होगी। 12 मार्च को वो रायपुर लौटेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता मेहनत से चुनाव लड़ेंगे,बीजेपी को एहसास हो जाएगा की रायपुर की जनता कितना प्यार करती है।

 

RELATED POSTS

View all

view all