विकसित भारत संकल्प यात्रा दूसरा चरणः जोन 1 के वार्ड 4 एवं 5 में केन्द्र और राज्य शासन की योजना से 526 लोग हुए लाभान्वित
February 20, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। राजधानी रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण जारी है। इसी कड़ी में आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 और बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 के पाटीदार भवन भनपुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का शिविर दिन की पहली पाली में लगाया गया।
शिविर की व्यवस्था का अवलोकन नगर निगम के यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद टेसू नंदकिशोर साहू, जोन 1 जोन कमिश्नर एन. आर. चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
शिविर में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना का स्टाल लगाया गया, जिसमें पात्र 70 महिलाओं का पंजीयन किया गया। महतारी वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी 340 महिलाओं ने प्राप्त की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 2118 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 526 नागरिक पंजीकृत किये गये। शिविर में केन्द्र सरकार की लोक हितकारी पीएम विश्वकर्मा योजना से 14 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। आयुष्मान कार्ड 35 नागरिको को तत्काल बनाकर दिये गये । स्वास्थ्य षिविर में 390 नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी 535 नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में पहुंचकर प्राप्त की । पीएम उज्जवला योजना में लाभ हेतु पात्र 2 महिलाओं को पंजीकृत किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 एवं बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 के शिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 11 नागरिकों ने भाग लिया । वहीं 29 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिको को सुनायी। शिविर में 480 नागरिकों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलवाया गया।
RELATED POSTS
View all