ग्रामीणों ने परसा कोयला खदान में पेड़ काटने का किया विरोध, लाठीचार्ज से एक युवक घायल
October 17, 2024 | by Nitesh Sharma
अंबिकापुर। हसदेव के जंगलों में हो रहे पेड़ की कटाई का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया। जिसमें एक युवक घायल हो गया। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में परसा कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई आज शुरु की गई। इसका विरोध कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ लोग घायल बताये जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने तीर-धनुष, गुलेल और पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे टीआई, एसआई सहित छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इस इलाके में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं। मामले में लंबे समय से ग्रामीणों में आक्रोश था। लिहाजा भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पेड़ों की कटाई शुरू की गई थी।
Read more : Haryana CM Oath : नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार बने हरियाणा के CM, इन 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, PM मोदी, गृहमंत्री शाह हुए शामिल
छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक अलोक शुक्ला ने बताया कि हसदेव के प्राचीन और अविघटित वन मध्य भारत के फेफड़े कहलाते हैं। यहां के पेड़ और प्राकृतिक नदी-नाले ही मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में स्वच्छ जलवायु उत्पन्न करने का काम करते हैं। यहां के आदिवासियों ने सदियों से इन जंगलों को सुरक्षित रखा है जिस कारण आज भी बिलासपुर और कोरबा जैसे शहरों में पीने का पानी मिल रहा है।
RELATED POSTS
View all
