नई दिल्ली। 7 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी निराशाजनक रहा। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालिफाई कर दी गई। इससे विनेश फोगाट अंदर ही अंदर टूट गईं और 8 अगस्त की सुबह जहां सभी सो रहे थे, तो वहीं 5 बजकर 17 मिनट पर भारतीय महिला रेसलर विनेश ने अपने एक्स पर संन्यास का एलान कर दिया।
वहीं वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू भी मैडल से चूक गई। उन्होंने चौथे पायदान पर गेम फिनिश किया। 7 अगस्त को मिले इन जख्मों की भरपाई की पूरी उम्मीदें आज नीरज चोपड़ा पर रहेगी। दरअसल नीरज आज फाइनल मुकाबले में शिरकत करेंगे। देश को नीरज से गोल्ड की उम्मीदे हैं। वहीं ब्रॉन्ज़ मैडल के लिए भारतीय हॉकी टीम भी आज एक्शन में दिखेगी।
आज के मुकाबले इस प्रकार है
गोल्फ
महिला व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड 2, दोपहर 12:30 बजे दीक्षा डागर, अदिति अशोक
एथलेटिक्स
महिला 100 मीटर बाधा दौड़ा रेपचेज, दोपहर 2:05 बजे ज्योति याराजी
भाला फेंक फाइनल, रात 11:55 बजे नीरज चोपड़ा
कुश्ती
पुरुष 57 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल, दोपहर 2:30 बजे अमन सहरावत बनाम व्लादिमीर इगोरोव
महिला 57 किग्रा फ्रीस्टाइल प्री क्वार्टर फाइनल, दोपहर 2:30 बजे अंशु मलिक बनाम हेलेन लुइस
हॉकी
कांस्य पदक मुकाबला, शाम 5:30 बजे भारत बनाम स्पेन