Live Khabar 24x7

ट्रांसफार्मर में हुआ जोरदार विस्फोट, अब तक 10 लोगों की मौत, अधिकारी मौके पर मौजूद…

July 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रांसफर्मर फट गया, जिसके चपेट में कई लोग आ गए और बुरी तरह झुलस गए। अभी तक इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

चमोली के एसपी परमेंद्र डोवाल के बताया कि अलकनंदा नदी के पास ट्रांसफर फट गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। इसमें दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, गंगा समेत अन्य नदियां उफान पर हैं। इस बीच यह हादसा हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all