Viral Video : शासकीय कर्मचारियों ने मिटाई वॉल पेंटिग, तो बौखलाए टी शंकर समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
October 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
भिलाई। Viral Video : सत्ता में लौटने की ऐसी बेचैनी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवा के पीछे छुपा रखे भ्रष्ट बुद्धि का प्रदर्शन कर दिया। चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू कर दी है। ऐसे में सभी राजनितिक दलों के बैनर-पोस्टर के साथ वॉल पेंटिंग को मिटाए जाने का काम चल रहा है।
दुर्ग जिले के भिलाई में शासकीय कर्मचारियों द्वारा बैनर पोस्टर निकलने और वॉल पेंटिंग को मिटाने का काम जारी है। इस बीच जब भाजपा नेता के नाम का दिवार पर नाम मिटाने से लेकर विवाद हो गया।
शासकीय कर्मचारियों से बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में की है। भिलाई नगर पुलिस ने धारा 186, 353, 332 के तहत शंकर, डेनियल सहित 10 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
View this post on Instagram
निगम कर्मचारी सागर दुबे ने शिकायत में पुलिस को बताया कि मै नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्र. 5 मे स्वछता पर्वेक्षक के पद पर कार्यरत हूँ. बी. ई. तक की पढाई किया है। आज दिनांक 10.10.2023 को मुझे कमिशनर साहब के आदेशानुसार संपति विरूपण अधिनीयम के अंतर्गत राजनैतिक पार्टी के दीवाल मे लगे वालपेटिंग को पोतई कर मिटाने के निर्देश देने पर मैं अपने साथी कर्मचारी शशांक शेखर अतुल यादव. बी. के सैम्युअल के साथ सेक्टर 7 ओवरब्रिज के पास दीवाल मे लगे प्रचार के वालपेंट को पोताई करवा कर मिटवा रहे थे।
तभी सेक्टर 7 निवासी शंकर अपने अन्य साथी के साथ आये और हम लोगो को बोले कि तुम लोग बी.जे. पी पार्टी के प्रचार हेतु लगा वालपेंट को मिटा रहे हो कांग्रेस का क्यों नहीं मिटा रहे हो कहकर माँ बहन की बुरी बुरी गालियां देकर मुझे हाथ मुक्का से एवं डंडे से मुझे मारपीट किया तथा मेरे दोस्त लोगो को धक्का मुक्की करने लगे तथा अपने हाथ में डंडा रखे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। घटना को मेरे साथी दरान एवं आने जाने वाले देखे है रिपोर्ट को पढा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है। कार्यवाही चाहता हूं।
RELATED POSTS
View all