वायनाड लोकसभा उपचुनाव : डेब्यू चुनाव में प्रियंका गांधी का जलवा, 3 लाख से ज्यादा वोटों से आगे

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

केरल। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। कई चरण के बाद कांग्रेस नीत यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा दो लाख से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के पूर्वाह्न 11.23 बजे के आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका को 3,17,983 वोट मिले, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 1,08,810 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास को 60,692 वोट मिले।

सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। मतगणना शुरू होने से एक घंटे से अधिक समय पहले स्ट्रांग रूम खोले गए, जहां ईवीएम रखी गई थीं। वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। इसमें 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रियंका पहली बार चुनाव मैदान में हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है।


Spread the love