Live Khabar 24x7

Weather Forecast : उत्तर भारत में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 19 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

July 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Weather Forecast : उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार से मूसलाधार बारिश हो रही है। यहाँ भूस्खलन एवं वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हैं। जिसके कारण विभिन्न घटनाओं में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यमुना सहित देश के उत्तरी क्षेत्र में कई नदियां उफान पर नजर आ रही है। कई शहरों और कस्बों में सड़कें तथा आवासीय क्षेत्र घुटनों तक पानी में डूब गए हैं।

वहीं बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में स्कूल बंद रखने का फैसला प्रशासन की ओर से किया गया है। अचानक आयी बाढ़ से पर्वतीय इलाकों में सड़कें बह गईं। दिल्ली में हो रही लगातार बारिश से यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। यमुना नहीं खतरे के निशान को पार कर गई हैं। दोपहर दो बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जलस्तर 204.88 मीटर रिकार्ड किया गया।

पीएम मोदी ने की अधिकारियों से बातचीत
भारी बारिश से देश में उत्पन्न स्थिति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीरता से लिया है और राज्यों के अधिकारियों से बातचीत की है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और अन्य सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की।

RELATED POSTS

View all

view all