Live Khabar 24x7

WFI Chairman : संजय कुमार बने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष, बृजभूषण शरण सिंह के है करीबी

December 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। WFI Chairman : संजय कुमार सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वे बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। बता दें कि आज (21 दिसंबर) कुश्ती महासंघ के चुनाव हुए और इसके तुरंत बाद आए परिणाम में संजय के नाम पर मुहर लग गई।

Read More : WFI Suspended : भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता रद्द, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने लिया फैसला

कौन हैं संजय सिंह?
WFI के नए अध्यक्ष संजय को ‘बबलू’ नाम से भी जाना जाता है। वह उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ दोनों में पदाधिकारी रहे हैं। साल 2019 में भारतीय कुश्ती संघ की कार्यकारी कमिटी में संयुक्त सचिव चुने गए थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं। वह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। उन्हें बृजभूषण सिंह का करीबी सहयोगी भी माना जाता है।

RELATED POSTS

View all

view all