Live Khabar 24x7

अमित शाह के एडिटेड वीडियो की चुनाव आयोग में करेंगे शिकायत, कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर लोगों को करती है गुमराह, सुनील सोनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

April 29, 2024 | by Nitesh Sharma

political

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। झूठ बोलना भ्रम फैलाना ये सब कांग्रेस का काम है। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे। यह बात सांसद सुनील सोनी ने रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं हैं।

इस दौरान गुरु बालदास भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विश्वास और भरोसे के साथ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी है। पिछली सरकार में भूपेश बघेल ने कोई काम नहीं किया बस जनता को लूटते रहे। कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करती रही, जिसका नतीजा सबके सामने है। मोदी जी ने यहां किसान, बहनों, मजदूरों यानी हर वर्ग को साथ लेकर काम किया।

Read More : Political News : बेमेतरा में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, बोले – छत्तीसगढ़ में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को ये विश्वास हो गया कि यहां सभी योजनाओं पर साय साय काम होगा। गृह मंत्री शाह के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। भाजपा की ऐसी कोई मंशा नहीं कि वह St-sc-obc आरक्षण को समाप्त करे।

रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने प्रेस वार्ता में कहा कि, कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व पूरे देश में खतरे में है। इससे कांग्रेस विचलित है। अमित शाह के वक्तव्य के साथ छेड़खानी करके राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कांग्रेस कर रही है।

देश के सम्मान को ठेंस पहुँचाने का काम कांग्रेस कर रही है। देश की जनता को ठगकर, गुमराह करके ये इस चुनाव और राजनीति में बने रहना चाहते हैं। इस चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब मिलेगा और हम 11 की 11 सीटें जीतेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all