Women Climbs Tower : इस मांग के लिए टावर पर चढ़ गई महिला, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर…..
July 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
शिवपुरी। Women Climbs Tower : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से महिला का टावर पर चढ़कर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पनघटा गाँव की रहने वाले शादीशुदा महिला ने अपनी एक मांग के लिए पावर हाउस के टावर पर चढ़ गई है। जिससे वहां गुजर रहे लोगों की भीड़ इक्कठा होना शुरू हो गई। यह पूरा ड्रामा लगभग 3 घंटे तक चलता रहा।
हालांकि, महिला को टावर से नीचे उतारने के लिए पुलिस को सुरक्षा और एहतियात के मद्देनजर कई इंतजाम करने पड़ा। 9 सदस्यों की टीम ने 3 घंटे तक मशक्कत की और महिला को टावर से नीचे उतारा।
Read More : Ajab – Gajab : ‘राष्ट्रिय महिला आयोग की तरह पुरुष आयोग भी बने, बढ़ रहे ख़ुदकुशी के मामले..’, शख्स ने कोर्ट से की मांग, जानें फिर क्या हुआ?
Women Climbs Tower : पूरा मामला, मगरोनी चौकी अंतर्गत पनघंटा गांव का है, जहां शादीशुदा महिला गांव में लगे पावर हाउस के टावर पर चढ़ गई। फिर मांग करने लगे कि उसे उसके प्रेमी से मिलाया जाए। अगर उसके प्रेमी को नहीं बुलाया गया, तो वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बावजूद महिला जिद पर अड़ी रहीं।
महिला ने जब अपनी जिद्द नहीं छोड़ी तब एसडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा। महिलाओं को आश्वासन दिया गया कि वह नीचे उतर जाएगी, तो उसके प्रेमी को बुला लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद में महिला टावर से नीचे उतरी. महिला लगभग साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक टावर पर चढ़ी रही और इस दौरान नीचे सभी लोग परेशान होते रहे।
RELATED POSTS
View all