Live Khabar 24x7

World Archery Championship 2023 : बर्लिन में लहराया तिरंगा, भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, PM ने दी बधाई

August 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। World Archery Championship 2023 : भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने इतिहास रचा हैं। दरअसल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत ने मेक्सिको को हराकर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल जीता हैं। भारत ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको को 235-229 से हरा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्विट किया कि, ”भारत के लिए यह गर्व का पल है क्योंकि हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह बेहतरीन परिणाम आया है।” भारत ने 1981 में पुंटा अला (इटली) में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की शुरुआत के बाद यह पहली बार तीरंदाज विश्व चैंपियन बना है।

RELATED POSTS

View all

view all