Live Khabar 24x7

भारत लौटी वर्ल्ड चैम्पियन ब्लू ब्रिगेड, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया भव्य स्वागत, आज PM मोदी से सभी खिलाड़ी करेंगे मुलाक़ात

July 4, 2024 | by Nitesh Sharma

indian cricket team

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता भारतीय क्रिकेट टीम आज स्वदेश वापस लौट आई हैं। बता दे कि फाइनल मैच जीतने के बाद मौसम की खराबी की वजह से टीम इंडिया बारबाडोस में ही फंस गई थी। अब उन्हें स्पेशल फ्लाइट से भारत लाया गया है। फ्लाइट दिल्ली में आज सुबह 6.30 बजे लैंड हुई।

Read More : IND vs SA Final : भारत ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप का जीता ख़िताब, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया

एयरपोर्ट पर फैंस ने टीम इंडिया का शानदार अंदाज में स्वागत किया। सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर जमकर फैंस की भीड़ दिखी। वहीं आज ही रोहित एंड कंपनी दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंच चुके हैं। यहां पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया नाश्ता करेगी। इसके बाद टीम इंडिया दूसरी चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना होगी। फिर शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all