Live Khabar 24x7

World Cup 2023 Qualifier : हसरंगा ने ओमान की टीम पर ढाहा कहर, घातक गेंदबाजी से 5 बल्लेबाजों को किया OUT, श्रीलंका ने 10 विकेट से जीता मैच

June 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली।World Cup 2023 Qualifier : वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर का 11वां मुकाबला ओमान और श्रीलंका के बीच आज खेला गया। जिसे श्रीलंका ने 10 विकेट से जीत लिया। इस मैच में ओमान का बैटिंग लाइनअप लंका के गेंदबाज़ों के ढह गया जिसके बाद श्रीलंका को 99 रनों का टारगेट मिला जिसे उन्होंने महज 15 ओवर में हासिल करके जीत प्राप्त की।

इस मुकाबले में श्रीलंका के स्टार गेंदबाज़ वानिंदु हसरंगा ने 7.2 ओवर गेंदबाज़ी की जिसके दौरान उन्होंने विपक्षी टीम को महज 13 रन देकर उनके पांच विकेट झटक लिये। हसरंगा के सामने ओमान के बल्लेबाज़ बेबस नज़र आए। हसरंगा के अलावा लाहिरू कुमारा ने 8 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट, और कसून रजिथा ने 6 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

श्रीलंका के गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब बल्लेबाज़ों को 99 रनों का लक्ष्य हासिल करके टीम को जीत दिलवाने की जिम्मेदारी थी जिसे बेहद आसानी से लंकाई टीम की सलामी जोड़ी ने पूरा किया। दिमुथ करुणारत्ने बैट के साथ टीम के हीरो रहे। उन्होंने 51 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 61 रन बनाए, वहीं पथुम निसांका ने 39 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली।

RELATED POSTS

View all

view all