Live Khabar 24x7

World Environment Day 2023 : विश्व पर्यावरण दिवस आज, जानें इसे मनाने की वजह और क्या है इस साल की थीम ?

June 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। World Environment Day 2023 : दुनियाभर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। साथ ही पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम

पर्यावरण दिवस हर साल एक नए थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2023’ की थीम ‘Solutions to Plastic Pollution’ है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि भारत वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य के दृष्टिकोण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के लिए एक स्पष्ट रोडमैप के साथ आगे बढ़ रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर भारत ने अपने 4-जी और 5-जी दूरसंचार नेटवर्क का विस्तार किया है तो उसने अपने वन क्षेत्र को भी समान स्तर पर बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का विषय सिंगल-यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाना है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में दुनिया आज बात कर रही है लेकिन भारत पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार इस दिशा में काम कर रहा है।’

RELATED POSTS

View all

view all