Live Khabar 24x7

World Tribal Day 2023 : विश्व आदिवासी दिवस आज, जानें क्या है मनाने की वजह और इस साल की थीम?

August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। World Tribal Day 2023 : आज यानी 9 अगस्त को विश्वभर में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा। आदिवासी जातियों में जागरूकता फैलाने और उनके अधिकारों के संरक्षण को प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। बता दे कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में आज के दिन मनाए जाने की घोषणा की गई थी।

इस दिन संयुक्त राष्ट्र और कई देशों की सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के लोग, आदिवासी संगठन दुनिया भर में सामूहिक उत्सव का आयोजन करते हैं। इन कार्यक्रमों में विभिन्न चर्चाओं और संगीत कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किये जाते हैं।

क्या हैं थीम ?
संयुक्त राष्ट ने विश्व आदिवासी दिवस 2023 के मुख्य विषय को आदिवासी युवाओं पर फोकस किया है। यूएन के एक अपडेट के मुताबिक इस बार के विश्व आदिवासी दिवस का थीम है – आत्मनिर्णय के लिए परिवर्तन के प्रेरक के रूप में आदिवासी युवा। आज के आदिवासी युवा अपने आत्मनिर्णय के अधिकार का प्रयोग सक्रिय तौर पर कर रहे हैं।

मनाया जा रहा है ‘आदिवासी दशक’
साल 2021 में मनाए गए विश्व आदिवासी दिवस के समय संयुक्त राष्ट द्वारा वर्ष 2022 से वर्ष 2032 तक के दशक को ‘आदिवासी दशक’ के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की गई थी।

RELATED POSTS

View all

view all