Live Khabar 24x7

Wrestlers Protest : पुलिस ने पूनिया, विनेश, संगीता फोगाट और साक्षी मलिक को हिरासत में लिया, धरना स्थल से उखाड़े पहलवानों के टेंट

May 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Wrestlers Protest : कुश्ती के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिली के जंतर मंतर पर पहलवान लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे है। आज नई संसद भवन से सामने धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसके बाद पहलवान धरना के प्रमुख नामों को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने धरना स्थल जंतर-मंतर पर लगे टेंट और कुर्सी हटा दिए।

दरअसल, 34 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान रविवार को नई संसद के सामने महिला महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने इस महापंचायत की अनुमति नहीं दी थी। पहलवानों ने इसके बावजूद महापंचायत का आयोजन किया और संसद की तरफ जाने लगे।

पूनिया बोले- हमें गोली मार दो
पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा- क्या यह लोकतंत्र है, हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। हमें गोली मार दो। पूनिया ने कहा कि साक्षी मलिक को भी हिरासत में ले लिया गया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all