Live Khabar 24x7

Wrestlers Protest Update : पहलवानों के साथ अनुराग ठाकुर की बैठक खत्म, 6 घंटे तक हुई चर्चा, कई मामलों पर बनी सहमति

June 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Wrestlers Protest Update : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। उनके बीच लगभग छह घंटे तक बैठक चली। जानकारी सामने आ रही हैं कि इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच कई मामलों पर सहमति बनी है।

बैठक के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों के साथ बातचीत में 15 जून तक यौन शोषण के मामले में चार्जशीट दाखिल करने पर चर्चा हुई। बता दे कि देश के शीर्ष पहलवान 138 दिन से बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। 18 जनवरी को पहली बार पहवान धरने पर बैठे थे और 23 अप्रैल को दूसरी बार धरना शुरू किया।

Read More : Wrestlers Protest Update : बजरंग पूनिया ने लोगों से मांगा समर्थन, ट्विटर के जरिए की अपील, पहलवानों ने कहा- न्याय नहीं मिलने पर वापस कर देंगे मेडल

अनुराग ठाकुर ने कहा, ”पहलवानों के साथ सकरात्मक बातचीत बहुत संवेदनशील मु्द्दे पर हुई है। लगभग छह घंटे चली इस बैठक में जिन मुद्दे पर चर्चा हुई है उसमें जो आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए और रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक किया जाए। रेसलिंग फेडरेशन की आंतरिक शिकायत समिति बनाई जाए और उसकी अध्यक्षता कोई महिला करे।”

खेल मंत्री ने आगे कहा, ”पहलवानों ने मांग की है कि उनके खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जानी चाहिए। पहलवानों ने यह भी अनुरोध किया कि तीन कार्यकाल पूरा कर चुके बृजभूषण सिंह और उनके सहयोगियों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए। 15 जून से पहले पहलवान कोई धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे।”

RELATED POSTS

View all

view all