Wrestlers Protest : पहलवानों ने नहीं बहाए गंगा में मेडल, सरकार को 5 दिन का अल्टीमेट, किसान नेता नरेश टिकैत को सौंपे मेडल्स
May 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Wrestlers Protest : भातीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण सिंह के खिलाफ पहलवान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवान आने मैडल को बहाने के लिए हरिद्वार पहुंच गए थे। जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने पहलवानों से बातकर केंद्र सरकार को कार्यवाई करने के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पहलवानों से उनके मेडल्स और मोमेंटों वाली पोटली ले ली। उन्होंने कहा कि इन्हें राष्ट्रपति को देंगे। जिसके बाद सभी खिलाड़ी अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं।
इससे पहले तक साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट करीब एक घंटे तक हर की पौड़ी में बैठकर मेडल पकड़े रोते रहे। गंगा समिति पहलवानों के खिलाफ खड़ी हो गई थी। उनका कहना था कि ये (हर की पौड़ी) पूजा-पाठ की जगह है, राजनीति की नहीं।
रेसलर साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मेडल्स गंगा में प्रवाहित करने के बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे। हमने पवित्रता से इन मेडल को हासिल किया था। इन मेडल को पहनाकर तेज सफेदी वाला तंत्र सिर्फ अपना प्रचार करता है। फिर हमारा शोषण करता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नहीं लौटाएंगे, क्योंकि उन्होंने हमारी कोई सुध नहीं ली।
RELATED POSTS
View all