X Down : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस डाउन, यूजर्स हुए परेशान
December 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। X Down : माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (Twitter) यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पद रहा हैं। दरअसल आज (गुरुवार, 21 दिसंबर) सुबह करीब 11 बजे तकनीकी खराबी आ गई। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की है।
रिपोर्ट की माने तो कई यूजर्स को लॉगिन करने में भी दिक्कत आ रही है। करीब 47 फीसदी लोगों को वेबसाइट से दिक्कत आ रही है। इसके अलावा लगभग 30% यूजर्स ने एक्स ऐप के साथ समस्याओं की सूचना दी है।
Read More : शपथ ग्रहण समारोह में अचानक ये क्या करने लगे PM MODI, सब हो गए हैरान, देखें Video
यह पहली बार नहीं है कि X (Twitter) को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म को इस साल मार्च और जुलाई में भी डाउनटाइम का सामना करना पड़ा था। जुलाई में, डाउनडिटेक्टर ने बताया था कि एक्स यूएस और यूके में 13,000 से ज्यादा बार डाउन हुआ था।
मार्च में भी हुआ था डाउन
इसी तरह 6 मार्च को भी प्लेटफॉर्म कुछ घंटों के लिए डाउन हो गया था। कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि वे इसे सामान्य रूप से उपयोग करने में असमर्थ थे या लिंक, फोटो और वीडियो तक पहुंचने का प्रयास करते समय समस्याओं का अनुभव किया। इस रुकावट से हजारों लोग प्रभावित हुए, और कुछ क्षेत्रों में कई लोगों ने बताया कि वेबसाइट सामान्य से धीमी थी।
RELATED POSTS
View all