Live Khabar 24x7

ऊर्जा पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए देने पड़ेंगे इतने रूपए, हर महीने पैसे देने पर बनेगा पास, पूर्व CM बघेल ने साय सरकार पर साधा निशाना

October 11, 2024 | by Nitesh Sharma

raipur

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। वीआईपी रोड स्थित ऊर्जा पार्क (राजीव स्मृति वन) में सुबह व्यायाम और टहलने वाले लोगों से हर महीने 500 रुपये वसूलने का प्रस्ताव रखा गया है। रायपुर के डीएफओ ने यह प्रस्ताव अपने सीसीएफ को भेजा है, जिसका लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Read more : CM साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर तंज कसते हुए लिखा, “500 रुपए में मिलेगी साँस, हाँ, ये सही खबर है।” उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘विष्णु के सुशासन- मोदी की गारंटी’ वाली सरकार अब रायपुर के नागरिकों से मॉर्निंग वॉक के लिए भी पैसे वसूलने की तैयारी कर रही है।

ऊर्जा पार्क में अब तक सुबह 8 बजे तक आने वाले मॉर्निंग वॉकर्स के लिए प्रवेश नि:शुल्क था, लेकिन अब प्रतिमाह 500 रुपये की फीस लगाए जाने की खबर से शहरवासियों में आक्रोश है। बघेल ने सवाल उठाया कि क्या सरकार मॉर्निंग वॉक करने वाले बुजुर्गों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को पार्क से दूर करने के लिए यह शुल्क लगा रही है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all