Yuzvendra Chahal को T20 टीम में नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर दिया ऐसा रिएक्शन
November 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Yuzvendra Chahal काफी वक्त से टीम से बाहर चल रहे है. वर्ल्ड कप 2023 में जगह नहीं मिलने के बाद अब टी20 सीरीज में भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. भारतीय सिलेक्टरों ने इस सीरीज से लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है. लेकिन यहां सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है. इस टीम सिलेक्शन के बाद चहल ने अपने ही अंदाज में सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर प्रतिक्रिया दी है.
मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर के नेतृत्व में 5 सदस्यीय सिलेक्शन कमेटी ने सोमवार रात को भारतीय टीम का ऐलान किया तो सभी हैरान रह गए. क्रिकेट के जानकार युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों के तौर पर देख रहे थे. लेकिन सिलेक्टर्स ने यहां युवा टीम खिलाने का फैसला लिया है. चहल और सैमसन को वनडे वर्ल्ड कप में भी नहीं चुना गया था लेकिन ये दोनों खिलाड़ी इससे पहले टी20 टीम का लगातार हिस्सा थे.
😊
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) November 20, 2023
इस टीम चयन के बाद युजवेंद्र चहल ने अपने ही अंदाज में सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया. उन्होंने एक्स पर एक स्माइली वाला इमोजी पोस्ट कर दिया. उनकी इस पोस्ट पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सभी चहल के इस पोस्ट को टीम सिलेक्शन पर प्रतिक्रिया मान रहे हैं, जिस पर युजी के पास सिवाए मुस्कुराने के कुछ और नहीं बचा है.
वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने के बाद चहल और सैमसन सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेले थे. चहल ने यहां 7 मैच में 11 विकेट अपने नाम किए. दूसरी ओर सैमसन का प्रदर्शन यहां मिलाजुला रहा.
बता दें इस सीरीज में वर्ल्ड कप खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. वैसे भी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने इस फॉर्मेट से दूर ही रखा है.
RELATED POSTS
View all