Live Khabar 24x7

ठाणे में तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, होटल में करती थीं वेटर का काम

January 2, 2025 | by Nitesh Sharma

Bangladeshi-Womens-Arrested

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

महाराष्ट्र पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मुंबई, ठाणे और राज्य के तीन अन्य जिलों में की गई कार्रवाई के तहत 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें ठाणे से गिरफ्तार की गई तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस जांच के दौरान ये महिलाएं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहीं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं ठाणे के एक होटल में वेटर के रूप में काम कर रही थीं।

महाराष्ट्र पुलिस का यह अभियान अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ राज्यभर में जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all