Live Khabar 24x7

पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, ACI हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

June 26, 2025 | by Nitesh Sharma

26_06_2025-padmashri_surendra_dubey_passed_away_2025626_172251

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जाने-माने हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद ACI हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हास्य और व्यंग्य कविता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डॉ. सुरेंद्र दुबे का जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी रचनाओं और मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे देशभर में लोकप्रियता हासिल की थी। साल 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। छत्तीसगढ़ सहित देशभर के साहित्यकार, कवि, कलाकार और प्रशंसक उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all