Live Khabar 24x7

CG News : पीएम मोदी और उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध, भाजपा महिला मोर्चा करेगी कांग्रेस भवन का घेराव

September 1, 2025 | by Nitesh Sharma

CG-BJP-1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। राजधानी रायपुर में कल भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। इसके विरोध में 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे से बीटीआई ग्राउंड से रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद कांग्रेस भवन का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

RELATED POSTS

View all

view all