RAIPUR BREAKING: 15 साल बाद राजधानी में भाजपा का महापौर, मीनल चौबे बनीं ‘मैडम मेयर’
February 15, 2025 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 15 साल बाद भाजपा की वापसी हुई है, जहां भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे महापौर बनने जा रही हैं। वे 1,38,418 वोटों से आगे चल रही हैं, जिससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस की दीप्ति दुबे को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। रायपुर की नगर पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराया है। माना, आरंग, गोबरा-नवापारा, चंदखुरी, कुरा, खरोरा, तिल्दा और समोदा समेत कई नगर पंचायतों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है।
रायपुर में नया नेतृत्व – ‘मैडम मेयर’ मीनल चौबे
रायपुर के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं। इस ऐतिहासिक जीत को डबल इंजन सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय के प्रभावशाली नेतृत्व का परिणाम बताया जा रहा है। नगर निगम चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित कई नगर निगमों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। मीनल चौबे की ऐतिहासिक जीत के साथ रायपुर को 15 साल बाद भाजपा का महापौर मिलेगा। अब देखना होगा कि भाजपा शहर के विकास और जनता से किए गए वादों को कैसे पूरा करती है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7
RELATED POSTS
View all